Home धर्म-एवं-ज्योतिष शुक्रवार के दिन पत्नी को करें ये 4 चीजें गिफ्ट, मां लक्ष्मी...

शुक्रवार के दिन पत्नी को करें ये 4 चीजें गिफ्ट, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर दूर करेंगी बड़े से बड़ा धन संकट

23

 हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन मां लक्ष्मी की उपासना कर उनसे आशीर्वाद लें तो जीवन से पैसों की तंगी दूर हो सकती है. वहीं, इस दिन अगर कुछ जरूरी उपाय कर लें तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में ही वास करने लगेंगी. इन्हीं उपायों में से एक प्रभावशाली उपाय ये है कि शुक्रवार के दिन लक्ष्मी स्वरूपा अपनी पत्नी को 4 चीजें गिफ्ट करें. इस एक उपाय को करने से जीवन में चल रही पैसों की परेशानी दूर होगी और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.

कपड़े भेंट करें

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में गृहलक्ष्मी प्रसन्न रहे और मां लक्ष्मी सदैव घर पर अपनी कृपा बनाए रखें इसके लिए शुक्रवार के दिन पत्नी को कपड़े गिफ्ट करें. जरूरी नहीं की ऐसा हर शुक्रवार को करें लेकिन जब भी कपड़े दें शुक्रवार को ही दें. इससे घर में आय के रास्ते खुलेंगे और धन को लेकर चल रहा मानसिक तनाव दूर होगा.

उपहार में गहने दें

शास्त्रों के अनुसार आभूषण के बिना देवी की पूजा पूरी नहीं होती है. ऐसे में अपने घर की लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन जरूर कोई गहना खरीदकर उपहार में दें. हर शुक्रवार न सही लेकिन छोटा-मोटा ही सही कोई आभूषण जब भी उनके लिए उपहार में दें तो ध्यान रखें कि वह दिन शुक्रवार हो. ऐसा करने से आपकी कुंडली में शुक्र सक्रिय होगा और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी. जिससे हर ओर धन की आवक होगी.

सुहाग की सामग्री दें

शुक्रवार के दिन अपनी पत्नी को सुहाग की सामग्री गिफ्ट करें. सजने-संवरने की चीजें, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां खरीदकर लाएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास कर सभी आगामी धन संकटों को दूर करती हैं. 

प्यार और सम्मान दें

शुक्रवार के दिन अपनी गृहलक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो इसके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट यही है कि उन्हें सम्मान और प्यार दें. ऐसा करने में आपका पैसा तो खर्च नहीं होगा लेकिन इतना जरूर होगा कि आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होने लगेगी. क्योंकि जिस जगह पर पत्नी का सम्मान किया जाता है वहां पर मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवता प्रसन्ना पूर्वक वास करते हैं. ऐसे घर की तरक्की कोई रोक नहीं सकता है.

यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.