Home धर्म-एवं-ज्योतिष 28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,भारत में कब कहां आएगा...

28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,भारत में कब कहां आएगा नजर

126

28 अक्टूबर की रात आंशिक चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। पंचांग के मुताबिक अंतिम चंद्र ग्रहण 28अक्टूबर की रात को 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह कुल 1 घंटा 16 मिनट के लिए लगेगा। वहीं ग्रहण से पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02:52 पर शुरू होगा और 28 अक्टूबर को देर रात 02:22 मिनट पर समाप्त होगा। बच्चों, बूढ़ों और बीमारों के लिए सूतक 28 अक्टूबर की रात को 08:52 बजे शुरू होगा। सूतक काल उस समय को कहते हैं जब प्रकृति अत्याधिक संवेदनशील अवस्था में होती है। सूतक काल में कोई भी धार्मिक और शुभ कार्य नहीं किया जा सकता है।

इन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण

आंशिक ग्रहण अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अधिकांश ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा। आंशिक चंद्र ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, मॉरीशस और सिंगापुर में दिखाई देगा। नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, वाराणसी जैसे शहरों में दिखेगा। इसके अलावा काठमांडू टोक्यो, जोहान्सबर्ग, रोम, मैड्रिड, बीजिंग, मॉस्को, पेरिस, लंदन, पर्थ और सिंगापुर कुछ लोकप्रिय शहर हैं जहां आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। कोई भी ग्रहण उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भागों में दिखाई नहीं देगा।