Home मध्य-प्रदेश मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रायसेन जिले में हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त...

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रायसेन जिले में हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

316

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र के टेडिया पुल के पास सड़क दुर्घटना में 14 वर्ष की बिटिया सहित पाँच लोगों के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।