Home मध्य-प्रदेश टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने देश के लिए जीता पहला पदक

टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने देश के लिए जीता पहला पदक

203

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलंपिक 2021 खेलों में देश के लिए पहला पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सुश्री चानू ने टोक्यो ओलंपिक में वेट लिफ्टिंग के महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक हासिल किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि पूरे भारत को साइखोम मीराबाई चानू पर गर्व है।