Home मध्य-प्रदेश मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया

213

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर सादर नमन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने भारतीय जन-मानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का प्रेरणास्रोत बना। उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ है। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय का जन्म 1838 में उत्तरी चौबीस परगना में हुआ था।