Home मध्य-प्रदेश प्रदेश में कक्षा 10वीं का संस्कृत एवं कक्षा 12वीं में मनोविज्ञान विषय...

प्रदेश में कक्षा 10वीं का संस्कृत एवं कक्षा 12वीं में मनोविज्ञान विषय का हुआ पेपर

4

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

प्रदेश भर में माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को कक्षा 10वीं का संस्कृत और कक्षा 12वीं का मनोविज्ञान विषय का पेपर शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

कक्षा 10वीं की संस्कृत परीक्षा में प्रदेश भर में कुल 13 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें जिला मुरैना में 9, गुना में 1, भोपाल में 1 और बैतूल में 2 नकल प्रकरण शामिल हैं। हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं ) की परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली।