Home मध्य-प्रदेश प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने लॉन्च किया हर घर जल ऑनलाइन फीडबैक...

प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने लॉन्च किया हर घर जल ऑनलाइन फीडबैक मॉड्यूल

147

मध्यप्रदेश बना अग्रणी राज्य
प्रमुख अभियंता कार्यालय में 70 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी. नरहरि ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल ग्रामों (पूर्ण नलजल योजनाओं वाले ग्रामों) में जल प्रदाय की स्थिति और उपभोक्ता संतुष्टि का फीडबैक लेने के लिए राज्य स्तर पर एक विशेष सेल का शुभारंभ किया।

इस सेल को अधिक व्यवस्थित और डिजिटल बनाने के लिए संतुष्टि–Functionality Feedback ऑनलाइन मॉड्यूल की शुरुआत की गई है। यह मॉड्यूल प्रमुख अभियंता कार्यालय की लोक सेवा प्रबंधन टीम द्वारा संचालित किया जाएगा। मॉड्यूल के माध्यम से उपभोक्ताओं का फीडबैक सीधे ऑनलाइन प्राप्त होगा और समस्याओं की जानकारी संबंधित कार्यपालन यंत्री एवं अधिकारियों तक तत्काल पहुंचेगी, जिससे योजनाओं में तेजी से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।