Home Uncategorized दीपोत्सव के लिए तैयार हुई राम की नगरी अयोध्या, जलाए जाएंगे पांच...

दीपोत्सव के लिए तैयार हुई राम की नगरी अयोध्या, जलाए जाएंगे पांच लाख से ज्यादा दीप, तस्वीरें

460

राम की नगरी अयोध्या तृतीय दिव्य दीपोत्सव के लिए तैयार हो चुकी है। बृहस्पतिवार से भव्य दीपोत्सव का आगाज हो जाएगा।

तीन दिन तक चलने वाले दीपोत्सव के अंतिम दीपावली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरी सरकार अयोध्या पहुंचेगी। इस दिन अयोध्या में पांच लाख से ज्यादा दीप जलाकर नया विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा।

इस बीच तकनीक के जरिए रामनगरी को रोशन करने की पूरी तैयारी है। राम की पैड़ी से लेकर रामकथा पार्क को रामायण आधारित थीम पर सजाने का काम तेजी से चल रहा है। दीपोत्सव की शुरूआत बृहस्पतिवार को रन फॉर आस्था की डगर से होगी जिसमें 2 हजार से ज्यादा युवा भाग लेंगे।

राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य।

सरयू घाट पर तैयार किया गया आरती स्थल।

राम की पैड़ी पर तैयारी की गई वॉल पेंटिंग।

भरतकुंड में दीपोत्सव को लेकर तैयार किया गया घाट।

दीपोत्सव के लिए सजाया गया तुलसी उद्यान।