Home Uncategorized उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव 30 सितंबर को करेंगे मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ...

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव 30 सितंबर को करेंगे मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन

119

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 30 सितंबर को मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल के स्वर्ण जयंती समारोह का समापन करेंगे। मंत्री डॉ. यादव विक्रम विश्वविद्यालय के मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के पुस्तक बिक्री केंद्र का उद्घाटन करेंगे। बिक्री केंद्र देश के किसी भी विश्वविद्यालय में अकादमी द्वारा स्थापित अपने ढंग का प्रथम पुस्तक विक्रय केंद्र होगा।

मारोह का उद्घाटन प्रात: 10:30 बजे विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डे करेंगे। उद्घाटन सत्र में भारत का विकास-भारतीय भाषाऐं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर केन्द्रित अन्तर्राष्ट्रीय परिसंवाद भी आयोजित होगा। इसमें डॉ. गोविंद प्रसाद शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय पुस्तक न्यास दिल्ली, श्री अशोक कडेल संचालक म.प्र. हिन्दी ग्रंथ अकादमी, डॉ. विजय कुमार सीजी कुलपति महार्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन, डॉ. उमेश कुमार सिंह निदेशक स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्ग दर्शन योजना, प्रवासी साहित्यकार श्रीमती जय वर्मा नॉटिंघम यूके एवं श्री सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक, ओसलो नार्वे शामिल रहेंगे।

समारोह के एक दिवस पूर्व 29 सितम्बर को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।