Home Uncategorized मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टेबल टेनिस और महिला क्रिकेट स्पर्धा में पदक...

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टेबल टेनिस और महिला क्रिकेट स्पर्धा में पदक जीतने पर दी बधाई

202

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल-2022 खेल में टेबल टेनिस स्पर्धा की मिक्स डबल प्रतियोगिता में अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला को स्वर्ण पदक और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिलने पर कहा कि धैर्य और दृढ़-संकल्प से असाधारण प्रदर्शन कर भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है।