Home मध्य-प्रदेश स्वर लहरियाँ जीवन को बनाती हैं सुखद: मुख्यमंत्री श्री चौहान

स्वर लहरियाँ जीवन को बनाती हैं सुखद: मुख्यमंत्री श्री चौहान

138

विश्व संगीत दिवस पर संगीत प्रेमियों और संगीत साधक को बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व संगीत दिवस पर समस्त संगीत प्रेमियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संगीत दिवस पर अपने संदेश में कहा कि संगीत से जीवन दिव्य और अप्रतिम बनता है। स्वर लहरियाँ जीवन को सुखद बनाती हैं। संगीत, सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को आत्मा, मनुष्य के मन को पंख और कल्पनाओं को उड़ान प्रदान करता है। संगीत की शक्ति को प्राचीन काल से सभी ने स्वीकारा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संगीत के माध्यम से मानव जीवन को रूचिकर बनाने वाले सभी संगीत साधकों और वादकों को भी शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नई पीढ़ी अनेक वाद्य यंत्रों से अपरिचित है। संगीत साधक ऐसे वाद्य यंत्रों के प्रयोग की जानकारी और प्रशिक्षण देकर भावी पीढ़ी तक इस संपदा को हस्तांतरित करने में सहयोग करें।