Home खेल-जगत विराट कोहली को यकीन, टीम इंडिया 1983 वाला इतिहास दोहराएगी

विराट कोहली को यकीन, टीम इंडिया 1983 वाला इतिहास दोहराएगी

510
Cricket - ICC Cricket World Cup - India v Australia - The Oval, London, Britain - June 9, 2019 India's Virat Kohli walks off dejected after being caught by Australia's Pat Cummins Action Images via Reuters/Andrew Boyers

लंदन: कप्तान विराट कोहली ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम इंग्लैंड में 36 साल बाद फिर से वर्ल्‍डकप जीतकर इतिहास दोहरा सकती है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 1983 में पहला विश्व कप खिताब हासिल किया था. भारत की उच्चायुक्त रुचि‍ घनश्याम द्वारा भारतीय टीम के सम्मान में दिये गये भोज में कोहली ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि ऐसा हो सकता है.कोहली ने आईसीसी विश्व कप मैचों में प्रवासी भारतीयों के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम लोगों के प्यार और लगाव को महसूस कर सकते हैं. हम पूरी उम्मीद कर रहे हैं कि इस अभियान में पूरे समय हमें आप सभी का समर्थन मिलेगा.’भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिये आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के वरिष्ठ सांसद और व्यवसायी मौजूद थे. ब्रिटेन के विदेश विभाग से जुड़े मंत्री मार्क फील्ड और लार्ड तारिक अहमद भी इस कार्यक्रम में पहुंचे.घनश्याम ने शुक्रवार रात को अपने लंदन निवास में भारतीय टीम के स्वागत संदेश में कहा, ‘1983 में ब्रिटेन में हमने पहला विश्व कप जीता था. मुझे लगता है कि हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि इतिहास दोहरायेगा.’