Home मध्य-प्रदेश उपयंत्री श्री आशुतोष सिंह निलंबित

उपयंत्री श्री आशुतोष सिंह निलंबित

516

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने नगर परिषद् डिण्डोरी के तत्कालीन उपयंत्री श्री आशुतोष सिंह को निलम्बित कर दिया है। श्री सिंह को सीमेंट-कांक्रीट सड़क में गुणवत्तापूर्ण सामग्री नहीं लगवाने के आरोप में निलम्बित किया गया है।

श्री सिंह वर्तमान में नगर परिषद् शाहपुरा जिला डिण्डोरी में पदस्थ हैं। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय जबलपुर रहेगा।