Home मध्य-प्रदेश चार नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड वाहनों के लिये 45 लाख आवंटित

चार नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड वाहनों के लिये 45 लाख आवंटित

549

नगरीय निकाय दमुआ, बदनावर, मुंगावली और मझौली को फायर ब्रिगेड वाहनों के क्रय के लिये 45 लाख 31 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं। नगरपालिका परिषद दमुआ जिला छिन्दवाड़ा को 18 लाख 75 हजार, नगरपालिका परिषद बदनावर जिला धार को 18 लाख 75 हजार, नगर परिषद मझौली जिला सीधी को 7 लाख 31 हजार, नगर परिषद मुंगावली जिला अशोकनगर को 50 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं।