Home मध्य-प्रदेश राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 फरवरी को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 फरवरी को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

14

मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत “वन्देमातरम” एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का गायन 2 फरवरी को प्रात: 10:15 बजे किया जाएगा। रविवार 1 फरवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन 2 फरवरी को किया जायेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन किया जाता है।