Home मध्य-प्रदेश त्योहार हमें आपस में खुशियां बांटने के देते है अवसर: उप मुख्यमंत्री...

त्योहार हमें आपस में खुशियां बांटने के देते है अवसर: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

114

उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यहां के त्योहार, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर 

खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। त्योहार हमेशा आपस में मिल -जुल कर एवं बच्चों के साथ मनाना चाहिए जिससे आगामी पीढ़ी भी हमारी संस्कृति को अपने जीवन में ग्रहण कर सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शहडोल जिले के नगर परिषद खांड (बाणसागर) में मकर संक्रांति पर सोंण महोत्सव में संबोधित कर रहे थे।