Home मध्य-प्रदेश वैदिक गणित के प्रोत्साहन की जरूरत-मंत्री श्री सखलेचा

वैदिक गणित के प्रोत्साहन की जरूरत-मंत्री श्री सखलेचा

448

परिषद के ब्रोशर का किया विमोचन

 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने आव्हान किया है कि वैदिक गणित से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाएं। मंत्री श्री सखलेचा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा गणित पखवाड़ा के तहत ब्रोशर का विमोचन करने के बाद परिचर्चा कर रहे थे।

मंत्री श्री सखलेचा निवास पर हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में परिषद की 15 दिन तक चलने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुए। उन्होंने इस पखवाड़े के कार्यक्रम में स्वयं भी शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

मंत्री श्री सखलेचा ने परिषद को अपनी गतिविधियों के साथ वैदिक गणित को प्रोत्साहन देते हुए 10 दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करने का आव्हान किया।