Home Uncategorized गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने होमगार्ड के नवीन भवनों का किया लोकार्पण

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने होमगार्ड के नवीन भवनों का किया लोकार्पण

471

अन्तर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने होमगार्ड के नवीन भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने होमगार्ड लाईन में जिला सैनानी कार्यालय के 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन भवन और होमगार्ड मुख्यालय जिला परिसर में 45 लाख 69 हजार की लागत से नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय सभागृह को भी लोकार्पित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, महानिदेशक होमगार्ड श्री अशोक दोहारे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अशोक अवस्थी, अतिरिक्त महानिदेशक होमगार्ड श्री अखितो सेमा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।