Home मध्य-प्रदेश दुर्घटना अत्यंत ही दुखद एवं पीड़ादायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दुर्घटना अत्यंत ही दुखद एवं पीड़ादायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

9

अब तक तीन नागरिकों को निकाला गया बाहर
एनडीआरएफ की टीम रवाना
अनूपपुर के प्रभारी मंत्री खुद की निगरानी में करायेंगे राहत एवं उपचार की समुचित व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में एक होटल का भवन ढहने की दुर्घटना में एक नागरिक की मृत्यु होने पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना अत्यंत ही दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व उपचार की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि स्थानीय मंत्री, जिला प्रशासन, पुलिस एवं एसईसीएल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अबतक तीन नागरिकों को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।