Home मध्य-प्रदेश किसानों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनायेगा केन्द्रीय बजट 2026-27 : कृषि...

किसानों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनायेगा केन्द्रीय बजट 2026-27 : कृषि मंत्री श्री कंषाना

7

डिजिटल एग्रीकल्चर को विशेष महत्व

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि केन्द्रीय बजट 2026-27 किसानों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार निरंतर कृषि विकास और किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है।

केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026-27 में भारतीय कृषि में डिजिटल एग्रीकल्चर को विशेष महत्व दिया गया है। बजट में ऐसी पहलों की घोषणा की गई हैं, जो तकनीक, नवाचार और डेटा आधारित समाधानों के माध्यम से कृषि उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने में सहायक होंगी। साथ ही बहु भाषीय एआई टूल किसानों की उत्पादकता को बढ़ायेगा और विशिष्ट सलाह प्रदान करके किसानों को बेहतर निर्णय लेने और जोखिम को कम करने में मदद करेगा।

केन्द्रीय बजट में भारतीय कृषि में जलाशयों एवं अमृत सरोवरों के विकास से मत्स्य पालन को मजबूती और पशुपालन में उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया गया है। इससे किसानों को सीधा लाभ, आय में वृद्धि और आत्मनिर्भरता को मजबूत आधार मिलेगा।