Home Uncategorized हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र 134 के मतदान केंद्र क्रमांक-68 ग्राम...

हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र 134 के मतदान केंद्र क्रमांक-68 ग्राम खरतलाय के बीएलओ ने 100% पूरा किया कार्य

22

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संजीव कुमार झा ने 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर दी बधाई

प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस दौरान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण, फॉर्म का डिजिटलाइजेशन सहित अन्य कार्य कर रहे हैं। इस बीच हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र 134 के मतदान केंद्र क्रमांक 68 ग्राम खरतलाय के बीएलओ श्री हंस कुमार दिलारे ग्राम रोजगार सहायक द्वारा समस्त कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। हरदा जिले के बीएलओ की इस उपलब्धि पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।