Home मध्य-प्रदेश केंद्र सरकार के निर्णय से प्रदेश के किसानों को होगा लाभ :...

केंद्र सरकार के निर्णय से प्रदेश के किसानों को होगा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

119

14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की वृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि एमएसपी में रामतिल में 820 और रागी में 596 के साथ ही कपास में 589 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। मध्यप्रदेश में धान और सोयाबीन सहित इन सभी फसलों का उत्पादन व्यापक है। इस नाते मध्यप्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में वृद्धि का लाभ मध्यप्रदेश के किसान भाइयों को भी प्राप्त होगा।