
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने रिगल होम्स में बाउंड्रीवॉल का भूमि-पूजन किया, जिसकी मांग लंबे समय से स्थानीय रहवासी कर रहे थे। एसओएस बालग्राम से शिवलोक फेज-3 तक सीमेंड रोड का भूमिपूजन किया। इसी तरह दीप मोहिनी, सुख सागर में नाली निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रहवासियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप क्षेत्र में लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखे। इस दौरान पार्षद श्रीमती मधु शिवनानी, वी शक्तिराव, मंडल अध्य़क्ष सुरेंद्र धोटे, गणेश राम नागर, अशोक महाले के साथ जन-प्रतिनिधि व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।