Home Uncategorized अपराधियों से सख्ती से निपटें : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

अपराधियों से सख्ती से निपटें : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

196

जबलपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को जबलपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि माफियाओं को बिलकुल भी सिर उठाने का मौका नहीं मिलना चाहिये। अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कदम उठाया जाना सुनिश्चित करें। कानून-व्यवस्था के मसले पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार निकाली जा रही विकास यात्राओं में भी समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। कानून-व्यवस्था की समीक्षा में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन, पुलिस महानिरीक्षक श्री उमेश जोगा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।