Home मध्य-प्रदेश युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

3

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 20 हजार युवाओं से सीधा संवाद
रोजगार, कौशल, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियां होंगी प्रमुख केंद्र
मंत्री श्री परमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की सुरमयी प्रस्तुतियां होंगी विशेष आकर्षण

सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026 युवाओं को संवाद, मार्गदर्शन और संभावनाओं से जोड़ने की व्यापक पहल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ 20 हजार युवाओं का संवाद और 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्षों में प्रदर्शित गतिविधियां उन्हें बदलते समय की आवश्यकताओं, कौशल और कॅरियर की नई दिशाओं से परिचित कराएंगी। युवा शक्ति की प्रतिभा, विचार और ऊर्जा को सही दिशा और अवसर प्रदान कर विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण को गति देना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।