Home धर्म-एवं-ज्योतिष  हर क्षेत्र में जीत के लिए दशहरा पर करें 7 अचूक उपाय,...

 हर क्षेत्र में जीत के लिए दशहरा पर करें 7 अचूक उपाय, होगी आर्थिक उन्नति और बनेंगे रुके काम!

23

 दशहरा एक ऐसा पर्व है जिसमें एक साथ मातारानी और भगवान राम दोनों का आशीर्वाद पाने का मौका मिलता है. इस पर्व पर अबूझ मुहूत मान्य होता है. ऐसे में दशहरा के दिन अगर कुछ अचूक उपाय कर लें तो जीवन की अनेक परेशानियों से पार पा सकते हैं. इसके साथ ही जीवन के हर मोड़ पर जीत और सफलता पाने के रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानें दशहरा पर्व पर जीत हासिल करने से लेकर व्यापार, आर्थिक उन्नति और सफलता के लिए कौन से 7 उपाय करें.

कब है दशहरा?

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल दशमी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर के समय 12 बजकर 50 मिनट से होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर को दोपहर के समय 02 बजकर 11 मिनट पर होगा. इस तरह से उदया तिथि में दशमी तिथि मान्य करते हुए दशहरा पर्व या विजयादशमी का त्योहार 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा. 

दशहरा पर क्या उपाय करें?

नौकरी के लिए उपाय

नौकरी में परेशानी चल रही है या नई नोकरी की तलाश है तो दशहरे के शुभ दिन पर अगर माता दुर्गा की पूजा कर 10 फल चढ़ाएं और इस प्रसाद को गरीबों में बाट दें तो शुभ परिणाम प्राप्त होंगे.

हर क्षेत्र में जीत के लिए उपाय

हर क्षेत्र में जीत के लिए एक सरल उपाय करें. इस दिन देवी की पूजा करें और ‘ॐ विजयायै नम:’ का जाप करें. इस उपाय शुभ मुहूर्त में की जाने वाली पूजा में ही करें. माता दुर्गा की कृपा से व्यक्ति को हर क्षेत्र में जीत हासिल हो सकती है.

कोर्ट केस से छुटकारा पाने के लिए उपाय

कोर्ट केस से छुटकारा पाने के अगर रास्ते नहीं मिल रहे हैं तो दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें और पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. ने से सभी तरह के कोर्ट केस से मुक्ति मिलती है। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सेहत में सुधार के लिए उपाय

बीमारी या भारी संकट दूर नहीं हो रहा है तो एक साबूत पानीदार नारियल लेकर उसे अपने ऊपर से 21 बार वारें. अब रावण दहन की अग्नि में इस डाल दें. घर के सभी सदस्यों के उपर से भी इसे घुमा सकते हैं. लाभ दिखेगा.

धन-समृद्धि के लिए उपाय 

दशहरे के दिन शाम को अगर सच्चे मन से माता लक्ष्मी का ध्यान करें और किसी मंदिर में बिना किसी को बताए झाड़ू दान करें तो लाभ होगा. घर में धन-समृद्धि आएगी.

आर्थिक उन्नति के लिए उपाय

व्यापार में लाभ नहीं हो रहा है और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है तो दशहरे के दिन से लेकर लगातार अगले 43 दिन तक कुत्ते को बेसन के लड्डू आदर पूर्वक खिलाएं. इस एक उपाय को करने से धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा.

भारी संकट से मुक्ति के लिए उपाय

अगर किसी बड़े संकट के आने की संभावना दिखती है या किसी भारी संकट ने परिवार को घेरा हुआ है तो दशहरे पर सच्चे मन से सुंदरकांड का पाठ करें. सभी परेशानियों का अंत होगा