Home मध्य-प्रदेश धरती आबा जनजातीय ग्राम कृषि अभियान में विद्युतीकृत परिवार दिल्ली में देखेंगे...

धरती आबा जनजातीय ग्राम कृषि अभियान में विद्युतीकृत परिवार दिल्ली में देखेंगे गणतंत्र दिवस समारोह

2

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्य़ुत वितरण कंपनी क्षेत्र में रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम आरडीएसएस अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में अत्यंत दूरस्थ वनवासी क्षेत्र समेत मालवा निमाड़ में सैकड़ों मजरों, फलिओं और टोले को रोशन किया गया है। इनमें से 23 वनवासी परिवार 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जाएंगे। वहां वे सरकारी मेहमान बनकर राष्ट्रीय महोत्सव के साक्षी बनेंगे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इन वनवासी परिवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शासन आपके लिए सुख सुविधाए बढ़ाने, जीवन को संवारने और खुशियां बांटने के लिए तत्परता से कार्यरत है। सभी वनवासी परिवार 24 जनवरी को विमान से दिल्ली जायेंगे।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्तुत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इन वनवासी परिवारों के साथ नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बिजली अधिकारी भी नोडल अधिकारी, समन्वयक अधिकारी के रूप में शामिल होंगे, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के इन वनवासी परिवारों को नई दिल्ली में परेशानी नहीं आए। श्री सिंह ने बताया कि दिल्ली जाने वाले वनवासी परिवारों में श्री संतोष प्रेम सिंह, श्रीमती शारदा बाई पूंजापुरा देवास, श्री नाहर सिंह पूंजापुरा देवास, श्री लालूजी कानाजी बदनावर, श्री विनोद भेरूलाल गामड़ भुवनीखेड़ा बदनावर, श्रीमती रक्षा गामड़ भुवनीखेड़ा बदनावर, श्री मांगीलाल अजनार टिमाईची, श्रीमती रंगूड़ी बाई टिमाईची झाबुआ, श्री भेरूलाल, श्रीमती मनीषा चिमाईची झाबुआ, श्रीमती रूपा अशोक वसूनिया रावड़िया रतलाम, श्री अशोक वसूनिया रावड़िया रतलाम, श्री शंकर लाल रूग्गाजी भूरिया, श्रीमती संगीता बाई महेशनगर रतलाम, श्री ज्ञान सिंह घीसाजी, श्रीमती लक्ष्मीबाई रोहानी पुनासा, श्रीमती शांताबाई अस्थारे, श्री राजेश अस्थरे रोहानी पुनासा, श्री गेंदालाल मुलैया नवलसिंह नवलसिंह फलिया बुरहानपुर, श्री सोमलाल नैंन सिंह बड़वाह ग्रामीण, श्री राम दास लक्ष्मण बड़वाह ग्रामीण, श्री जगदीश बड़ौले मंगल फलिया रेहगुन बड़वानी, श्री माखन लाल नैस फलिया रेहगून बड़वानी शामिल हैं।