विश्वविद्यालय के नये कुलपति की नियुक्ति होने तक पदभार संभालेंगे प्रोफेसर श्री चौबे
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रोफेसर श्री राजीव त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत त्याग-पत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
राज्यपाल श्री पटेल ने राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम-1998 के प्रावधानों के अंतर्गत विश्वविद्यालय के नये कुलपति की नियुक्ति होने तक आर.जी.पी.वी. भोपाल के संकायाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोफेसर श्री एस.सी. चौबे को पदभार संभालने के लिए निर्देशित किया है।